Govt Free 4 ID Card का आपको लाभ उठाना चाहिए। ताकि आपको जरूरत पड़ने पर किसी भी प्रकार से सहायता मिल सके। आपको हम 4 ऐसे कार्ड के बारे में बताना चाहते है जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहता है। और आपको पैसों से संभंधित चीजों में सहायता प्रदान करता है। इन 4 कार्ड के नाम है:- किसान कार्ड (Kisan Card), ABC ID Card, श्रमिक कार्ड (Shramik Kaard), ई संजीवनी कार्ड (eSanjeevani Card) आदि। इन कार्ड के माध्यम से आप कई प्रकार का लाभ उठा सकते है। सबसे पहले आपको हम किसान कार्ड के बारे में जानकारी देने वाले है।
Govt Free 4 ID Card का लाभ उठाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए?
- अगर आप इनमे से किसी भी कार्ड का लभ उठाना चाहते है तो आपको निम्नलिखित शर्तो का पालन करना होगा।
- Govt Free Card का लाभ उठाने के लिए आप भारत के निवासी होने बहुत आवश्यक है।
- आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- जिन लोगों की मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक है।
- सभी दस्तावेज की जानकारी सही होनी चाहिए।
Govt Free 4 ID Card बनवाने के लिए इन आवश्यक दस्तावेज की होगी जरूरत
- आधार कार्ड। (Aadhar card)
- आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर। (mobile number linked to aadhaar)
- बैंक अकाउंट नंबर। (bank account number)
- आय का प्रमाण पत्र। (certificate of income)
- निवास प्रमाण पत्र। (Address proof)
- पासपोर्ट साइज फोटो। (passport size photo)
- आईएफएससी कोड। (IFSC Code)
- राशन कार्ड। (ration card)
1. Govt Free किसान कार्ड (Kisan Card):
किसान क्रेडिट कार्ड भारतीय किसानो को कृषि गतिविधियों के लिए लोन सुविधा प्रदान करने की भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत किसानो को अंसगठित क्षेत्र की तुलना में कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। साथ ही इसके भुगतान के लिए किसानो को पर्याप्त समय भी दिया जाता है।
किसान क्रेडिट कार्ड के अनेकों फायदे है। किसान क्रेडिट कार्ड किसानो को कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलबध करवाता है। इसके अलावा, फसल बीमा और सिक्योरिटी मुक्त बीमा भी उपयोगकर्ता को प्रदान किया जाता है।
किसान कार्ड (Kisan Card) के लिए आवेदन प्रक्रिया
- अगर आप भी किसान कार्ड का फायदा उठाना चाहते है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- आप सबसे पहले किसान क्रेडिट कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर “log in as” पर जाएं और सेक्सन में जाकर “Farmar” का Option चुने। “Create New User Account” पर क्लिक करें।
- अपनी पर्सनल जानकारी डालें जैसे नाम, पता, आधार नंबर और विवरण भरें।
- जब आपका आवेदन पूरा हो जाता है तो आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना होता है।
- आप यूजरनेम और पासवर्ड डालकर इसका उपयोग करके लॉगिन करके फार्मर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
2. ABC ID Card
एबीसी कार्ड या एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स आईडी एक ऐसा डिजिटल पहचान पत्र है जो छात्रों को उनके द्वारा अर्जित किए गए शैक्षिक क्रेडिट्स को एकत्रित प्रबंधित और उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। आपकी संस्था या विश्वविद्यालय आपको एबीसी आईडी बना कर देती है। या आप चाहे तो ऑनलाइन के माध्यम से भी इसे बना सकते है।
एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) कार्ड देश में उच्च शिक्षा की सबसे संस्था यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड की मदद से छात्र व छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा के दौरान हासिल अपनी सभी डिग्रीयों व डिप्लोमा को एक प्लेटफार्म पर स्टोर करके रख सकते है और जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते है।
सभी छात्र-छात्राओं को बता दें की ABC कार्ड आप स्वयं से बना सकते है जिसके लिए आपको किसी भी CSC सेण्टर या जन सुविधा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है। एबीसी कार्ड की मदद से आप आसानी से अपने सभी क्रेडिट अकेडमिक प्रमाण-पत्र को डिजिटली ऐड कर सकते है।
ABC ID Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते है?
- ABC ID Card Online Apply कर सकते है। एबीसी आइडी कार्ड बनाने का ऑफिसियल लिंक नीचे के टेबल मे दिए हुए है।
- ABC ID Card बनवाने के लिए आपको एबीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर “My Account” या ”ABC ID Card Application Form” जैसे लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक लॉगिन का पेज ओपन हो जाता है वहां पर आपको अपना नाम पता और आपसे जुडी जानकारी डालनी होगी।
- इसके बाद सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- आपका आवेदन स्वीकार करने पर आवेदन आईडी या ट्रैकिंग नंबर प्रदान किया जाएगा। आप इस नंबर का उपयोग अपनी आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
- यदि आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है, तो आपको एबीसी कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश प्राप्त होंगे।
- आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर इसको लॉगिन भी कर सकते है।
3. श्रमिक कार्ड (Shramik Card)
ई-श्रम सेंट्रल गर्वनमेंट की पहल है। जिसे असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक व्यापक डेटाबेस के रूप में कार्य करता है। जो न केवल श्रमिकों को पंजीकृत करता है बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और लाभों तक उनकी पहुंच को भी सुविधाजनक बनाता है।
16 से 59 वर्ष की आयु के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें मजदूर, दैनिक वेतन भोगी और अनौपचारिक रोजगार में काम करने वाले व्यक्ति के साथ ओला-उबर, अमेजन, फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म वर्कर भी इसमें शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) या राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) का सदस्य नहीं होना चाहिए।
श्रमिक कार्ड (Shramik Card) Online Apply Process
- अपने मोबाइल पर अधिकारी ई-श्रम पोर्टल को ओपन करें।
- होम पेज पर जाकर Register On E-Shram पोर्टल पर क्लिक कर लें।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
- इसके बाद आपसे निचे पूछा जाएगा की आप EPFO, ESIC के Active Member है या नहीं। आपको इसका उत्तर Yes और No में देना होगा।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर OTP भेज देना है। OTP डालने के बाद Validate पर क्लिक कर देना है।
- आपको अपना स्किल नेम, टाइप ऑफ बिजनेस, टाइप ऑफ वर्क को सलेक्ट कर लें।
- बैंक स्टेटमेंट दर्ज करें और सेल्फ डिक्लरेशन का चयन कर लें।
- अपनी सभी डिटेल डालने के बाद ई-श्रम कार्ड डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से आपकी ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
4. ई संजीवनी कार्ड (eSanjeevani Card)
भारत सरकार की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा-ईसंजीवनी ने 30 लाख परामर्श उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मौजूदा समय में, राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा 31 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में संचालित है और प्रतिदिन देश के 35,000 से अधिक मरीज स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए इस नवाचारी डिजिटल माध्यम ईसंजीवनी का उपयोग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि ई संजीवनी एक ऐप है। इसे मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड के बाद इसमें तीन ऑप्शन मिलेंगे। पहला- मरीज के रजिस्ट्रेशन और टोकन से जुड़ा होगा। दूसरा मरीज की लाॅग-इन और तीसरा प्रिस्क्रिप्शन का ऑप्शन होगा। इस ऐप से रजिस्ट्रेशन और टोकन प्राप्त करने के बाद मोबाइल नंबर डालना होगा। नंबर पर अब एक ओटीपी आएगा ओटीपी डालकर आप फॉर्म भर सकेंगे।
ई संजीवनी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?
- ई संजीवनी कार्ड की वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन करने के लिए आप पासवर्ड या OTP चुन सकते है।
- यदि आप पासवर्ड विकल्प चुनते हैं तो लॉग इन करने के लिए फॉर्म में अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- यदि आप ओटीपी विकल्प चुनते हैं, तो ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करने के लिए ‘ओटीपी द्वारा लॉगिन करें’ बटन पर क्लिक करें।
- ओटीपी की पुष्टि के लिए अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ई-संजीवनी वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।