देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं संचालित कर रही है। पंजीकृत कामगारों के बच्चों की शिक्षा, पुत्रियों के विवाह से लेकर इलाज तक के लिए योजनाएं हैं। असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए सरकार की ओर से पंजीकरण के बाद ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है। जो मजदूर इस योजना के तहत अपना (E-Shram Card Registration) कराते हैं। उन्हें सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) बनवाने के लिए कोई भी 16 से 59 वर्ष का असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर इसमें आवेदन कर सकते हैं।
E-SHRAM Card: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने साल 2021 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस, ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) लांच किया था। यह पोर्टल पर प्रवासी कामगारों और घरेलू कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया है। असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ई-श्रम कार्ड या श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इस क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर ई-श्रम कार्ड के माध्यम से विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र है जो असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जारी किया जाता है। यह कार्ड श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनका एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है।
E-SHRAM Card कार्ड क्या है?
ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई एक योजना है। यह कार्ड श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
E-Shram Card के लाभ तथा विशेषताएं के बारे में जाने:
- ई-श्रम कार्ड देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तथा श्रमिकों के लिए यह एक पहचान पत्र के रूप में काम करता है।
- इसमें ई-श्रम कार्ड से संबंधित व्यक्ति की आर्थिक स्थिति से संबंधित सभी विवरण दर्ज होता है।
- ई-श्रम कार्ड धारकों को इस कार्ड के माध्यम से कई योजनाओं का लाभ दिया जाता है जैसे- पेंशन योजना, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति
- योजना, पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, पारिवारिक सहायता राशि योजना, आदि।
- इस ई-श्रम कार्ड माध्यम से लाभार्थी को 2 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाता है।
- यह ई-श्रम कार्ड धारक हर महीने 3000 रूपए तक की पेंशन का भी पात्र होता है।
- गर्भवती महिला तथा बच्चों के पालन पोषण के लिए मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को भी यह ई-श्रम कार्ड के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
E-Shram Card के फायदे क्या क्या होते है?
- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को 2 लाख रूपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलती है।
- यदि दुर्घटना में कामगार की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये दिए जाएंगे।
- यदि दुर्घटना में कामगार आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे मात्र 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
- पंजीकृत कामगारों को एक UAN दिया जाएगा। जिससे उन्हें सरकारी योजना का लाभ मिल सके।
इ-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है?
- निर्माण श्रमिक। (Construction workers)
- घरेलू कामगार। (Domestic workers)
- रिक्शा चालक। (Rickshaw pullers)
- स्ट्रीट वेंडर। (Street vendors)
- कृषि श्रमिक। (Agricultural workers)
- मछुआरे। (Fishermen)
- बीड़ी श्रमिक। (Bidi workers)
- हथकरघा श्रमिक। (Handloom workers)
- लेदर श्रमिक। (Leather workers)
- ऑडियो-विजुअल श्रमिक। (Audio-visual workers)
- और अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक। (Other unorganised sector workers)
- ई-श्रम कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। (Important information related to E-shram card)
निःशुल्क पंजीकरण:
ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त है। किसी को भी इसके लिए पैसे नहीं देने चाहिए।
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN):
पंजीकरण के बाद हर श्रमिक को एक 12 अंकों का यूनिक UAN मिलता है।
पोर्टेबिलिटी:
ई-श्रम कार्ड पूरे भारत में मान्य है। अगर कोई श्रमिक एक राज्य से दूसरे राज्य में जाता है, तो भी वह इस कार्ड का उपयोग कर सकता है।
आसान अपडेट:
कार्डधारक अपनी जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
डिजिटल कार्ड:
ई-श्रम कार्ड डिजिटल रूप में जारी किया जाता है। इसे स्मार्टफोन में सेव किया जा सकता है।
E-Shram Card के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है?
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आप अपने नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क कर सकते हैं या फिर नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके स्वयं ही बड़े आसानी से घर बैठें आवेदन कर सकते हैं-
- आपको सबसे पहले ई-श्रम की (official website) आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आप अपने Home पेज पर आपको दायीं तरफ Register On e-sharm का विकल्प मिलेगा। वहां पर आपको क्लिक (touch) करना होगा।
- जब भी आप उस पर क्लिक (touch) करते है, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां Self Registration के सेक्शन में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मांगी जाएगी, जैसे- आधार से लिंक आपका मोबाइल नंबर, आपके रोजगार का विवरण, आदि।
- आपको सबसे पहले उसमे अपना मोबाइल नंबर डाल देना है। और कोड भेज देना है।
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल जानकारी डाल देनी है। और आपको नेक्स्ट पर क्लिक करते हुए जाना है।
- पर्सनल जानकारी डालने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर उसमे डाल देना है। और IFSC कॉड भी आपको दर्ज करना होगा।
- इस प्रकार से आपकी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
इ-श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे?
- आपको इ-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को डाउनलोड करने और उस लिस्ट मे अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले E- Shram कार्ड की (office website) आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया होम पेज ओपन हो जाता है। वहां पर जाकर आप दो प्रकार की लिस्ट देख सकते है।
- आपको सबसे पहले आप होम पेज पर Benificiary List या भरण पोषण भत्ता योजना के विकल्प पर क्लिक (touch) करें।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर उसमे दर्ज कर देना है। और OTP सेंड कर देना है।
- दूसरी तरह से होम पेज पर Already Registered का एक विकल्प दिखाई देगा। जिसके सामने Update पर क्लिक (touch) कर दें।
- क्लीक (touch) करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपकी कुछ पर्सनल डिटेल मांगी जाएगी।
- सभी जानकारी सही व ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड को दर्ज करें और GenerateOTP पर क्लिक (touch) कर दें।
- उचित जानकारी व OTP वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने E- Shram Card Payment List और उसका स्टेटस आ जाएगा।
E- Shram कार्ड का लाभ का उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन कौन से है?
- पैन कार्ड (PAN Card)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- सैलरी स्लिप (Salary Slip)
- बैंक अकाउंट स्टेटमेंट (Bank Account Statement)
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर (Aadhar Link Mobile Number)
- ईमेल आईडी (Email ID)
- मोबाइल नंबर। (Mobile Number)
- वोटर आईडी कार्ड। (Voter ID Card)
- राशन कार्ड। (Ration Card)
इन लोगों का नहीं बन सकता कार्ड:
इसमें वो व्यक्ति आते हैं, जो पहले से किसी पेंशन या सरकारी स्किम का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोग ई-श्रम कार्ड के पात्र नहीं हैं। वहीं अगर ये आवेदन करते भी हैं तो यह रिजेक्ट हो जाएगा। जो लोग टैक्स स्लैब में आते हैं और इनकम टैक्स भरते हैं। ऐसे लोगों का भी ई-श्रम कार्ड नहीं बन सकता। जो लोग CPS, NPS, EPFO और ESIC जैसी स्किम्स का फायदा ले रहे हैं। तो इनका भी ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाएगा।
ई-श्रम कार्ड से 1000 रुपये कैसे प्राप्त करें?
असंगठित वर्ग के श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड से हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। ई-श्रम कार्ड धारकों को 60 साल की आयु के बाद हर महिने 3000 रुपए पेंशन दी जाती है। इस योजना द्वारा ई-श्रम कार्ड धारक को प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है।
ई-श्रम कार्ड प्रति माह कितना पैसा दिया जाता है?
ई-श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
ई-श्रम कार्ड किस काम आता है?
E Shram Card के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। ई श्रम कार्ड धारक की मृत्यु होने की स्थिति में ई श्रम कार्ड भत्ता का लाभ कार्ड धारक की पत्नी को मिलता है जिसके तहत 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।
ई-श्रम कार्ड के पात्र कौन थे?
ई-श्रम कार्ड का लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक योजना का लाभ केवल असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दिया जाता है। आयु सीमा आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आय सीमा जिनकी वार्षिक आय ₹100000 से अधिक है।
श्रमिक कार्ड किसका बनता है?
ई-श्रमिक कार्ड योजना भारत सरकार की एक पहल है। जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को एक डिजिटल पहचान पत्र देना है, जिसे ई-श्रमिक कार्ड के रूप में जाना जाता है। इन श्रमिकों में निर्माण, कृषि और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मजदूर शामिल हैं। जो अक्सर नौकरी की सुरक्षा या लाभ के बिना काम करते हैं।
ई-श्रम कार्ड का पैसा कब तक आएगा?
पंजीकरण के 30 दिनों के भीतर सहायता राशि मिलनी शुरू हो जाती है। ई-श्रम कार्ड योजना श्रमिकों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने का एक बेहतरीन प्रयास है। पंजीकृत श्रमिकों को नियमित वित्तीय सहायता के साथ अन्य सरकारी लाभ भी प्राप्त होते हैं, जिससे उनकी आजीविका आसान होती है।