Govt Free 4 Card : नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधा समय पर मिलती रहे इसके लिए सरकार कई प्रकार के कार्ड जारी करती है। आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए यह सभी कार्ड बनवा कर रखना जरूरी है। रोजमर्रा की जीवन में भी यह सभी कार्ड कभी ना कभी उपयोग आते ही रहते हैं। और इसे हमें कई प्रकार के लाभ भी मिलते हैं। Govt Cards For All Indians के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर आप कार्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। कौन-कौन से कार्ड आपके लिए फायदेमंद है इसकी जानकारी दी जा रही है।
Card : भारतीय सरकार समय-समय पर नए-नए कार्ड जारी करती रहती है। ये कार्ड व्यक्ति की विभिन्न आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए और उन्हें सुविधाएं जारी किये जाते है। सर्कार हर योजना के लिए कार्ड या कोई अन्य स्कीम लाती रहती है। ऐसे में चार ऐसे कार्ड है जिनकी आपको जरुरत भी है और इनसे आपको फायदे भी मिलने वाले है। विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ये कार्ड आपके पास जरुर होने चाहिए।
Govt Free 4 Card के नाम :
- किसान कार्ड (Kisan Card)
- श्रमिक कार्ड (Shramik Card)
- ABC ID Card (ABC ID Card)
- ई संजीवनी कार्ड (E-Sanjeevani Card)
किसान कार्ड क्या है (What Is Kisan Card) :
किसान कार्ड के नाम से ही पता चल रहा है। कि यह कार्ड किस काम के लिए है। ये कार्ड सभी किसानों लोगो के पास होना चाहिए। जब किसी भी किसान का नुकसान होता है तब उसे सरकार उसे मुवावजा देती है। इस कार्ड पर किसानो को कृषि से जुड़ी क्रियाओं और अन्य चीजों के लिए भी ऋण मिल जाता है। इस कार्ड में किसान के आधार और कृषि से जुड़ी जमीन और अन्य चीजों का विवरण होगा। आने वाले समय में जो भी किसानों के लिए जो भी योजनाएं शुरू होगी उसका लाभ किसान कार्ड से ही मिलेगा। ऋण के साथ-साथ किसानों की फसल का नुकशान होने पर भी सरकार द्वारा सहायता मिलेगी।
किसान कार्ड की पात्रता (Kisan Card Eligibility)
- किसान कार्ड का आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास कृषि करने के लिए भूमि होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु कम-से-कम 18 वर्ष और अधिक-से-अधिक 75 वर्ष होनी चाहिए।
- किसान कार्ड अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
किसान कार्ड के लाभ (Benefits of Kisan Card)
- जिस किसान के पास किसान कार्ड है उसको अपनी फसल पर बिमा और ऋण भी मिलेगा।
- इसके साथ-साथ किसान को भविष्य में आने वाली योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
- किसान क्रेडिट कार्ड पर किसान को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओ का लाभ मिलेगा।
किसान कार्ड के आवश्यक दस्तावेज (Required documents of Kisan Card) :
- आवेदन पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आईडी प्रूफ जैसे आदर कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व पासपोर्ट
- एड्रेस प्रूफ
- भूमि दस्तावेज
- फसल पैटर्न
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
किसान कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to apply Kisan Card online)?
- किसान कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- इसके बाद होम पेज पर जाना होगा और उसमे न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरनी है।
- फिर आपको अपना आधार नंबर भरना इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा जिसे भर कर आपको वेरीफाई करना है।
- फॉर्म में आपको बैंक स्टेटमेंट और भूमि विवरण भरना है।
- सभी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको सुरक्षित रखना है।
श्रमिक कार्ड क्या है (What is Shramik Card) :
श्रमिक कार्ड यानी ई-श्रम कार्ड, केंद्र सरकार की एक योजना है। यह कार्ड, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मज़दूरों, कृषि श्रमिकों, और भूमिहीन किसानों के लिए है। ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। 60 साल की उम्र के बाद, ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन मिलती है। ई-श्रम कार्ड धारकों को हर साल 2 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। ई-श्रम पोर्टल, आधार से जुड़े असंगठित कामगारों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस है।
श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for labor card) :
- श्रमिक कार्ड के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
- आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- इसके लिए आपके पास बैंक पासबुक होना जरूरी है।
- आपके पास पहचान पत्र पैन कार्ड होना आवश्यक है।
- इसके साथ-साथ आपके पास वोटर आईडी होनी चाहिए।
- आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी है।
- ई-श्रम कार्ड के लिए आपकी उम्र कम-से-कम 16 वर्ष और अधिक-से-अधिक 59 वर्ष होनी चाहिए।
श्रमिक कार्ड के फायदे (Benefits of Shramik Card) :
- जिस व्यक्ति के पास श्रमिक कार्ड है उसको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
- श्रमिक कार्ड वाले व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
- इसके धारक को आर्थिक सहायता मिलती है।
- श्रमिक कार्ड पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
- श्रमिक कार्ड पर बच्चों को शिक्षा में मदद मिलती है
- श्रमिक कार्ड जिसके पास है उसको 60 साल की उम्र होने के बाद पेंशन मिलती है।
- इसके अलावा दुर्घटना और बीमारी में भी सहायता मिलती है।
श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to apply online for labor card) :
- श्रमिक कार्ड आवेदन के लिए आपको श्रमिक कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर आपको श्रमिक कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है। आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना है और आवेदन कर देना है। आपके पास एक OTP आएगा जिसे भर कर आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर वेरीफाई करना है।
- इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी है। जिसमें आपको अपना नाम सरनेम और अपने माता पिता का नाम भरना है। आपको अपना जेंडर और जन्मतिथि भरनी है। इसके बाद आपके पास प्रोफेशन से रिलेटेड पेज ओपन होगा। जिसमें आपको अपना कार्य चुन लेना है। आपको मैरिड और
- अनमैरिड के ऑप्शन का चयन करना है। आप[को अपनी कास्ट से रिलेटेड जानकारी देनी है। आपको अपने कार्य का विवरण भरना है। और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है। यदि आप मनरेगा से जुड़े है तो आपको इसका विवरण भी बिहरना होगा और यह बताना होगा कि पिछले 12 महीनो में आपने कितने दिन कार्य किया है।
- आपको अपनी शैक्षिक जानकारी भी भरनी होगी। यदि आप विदेश जाना चाहते हो या वहां काम करना चाहते हो तो यस पर क्लिक करें अन्यथा नहीं। इसके बाद आपको अपने परिवार का विवरण भी भरना है और अपने परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी।
- फिर आपको अपनी बैंक स्टेटमेंट डालनी है जिसमें आपको बैंक का IFSC कोड, बैंक का नाम और अकाउंट नंबर डालना है। इसके बाद आपको रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स अपलोड करने है और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी
- अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है। इसके लिए आपको एक स्वघोषणा प्रमाण पत्र डाउनलोड करके अपलोड करना है।
- श्रमिक कार्ड के लिए आपको 20 रूपये की फीस देनी होगी। इसके बाद आपका श्रमिक कार्ड तैयार हो जाएगा। जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।
ABC ID Card क्या है (What Is ABC ID Card) :
एबीसी आईडी कार्ड का पूरा नाम एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स आईडी है। यह स्टूडेंट्स के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र है। यह स्टूडेंट की शैक्षिक क्रेडिट को डिजिटल माध्यम से संग्रहित करने के वाला पहचान पत्र है। यह आईडी कार्ड, यूजीसी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से छात्रों द्वारा अर्जित किए गए शैक्षिक क्रेडिट को रिकॉर्ड करता है। एबीसी आईडी कार्ड में 12 अंक होते है। यह एबीसी आईडी कार्ड हर कॉलेज के स्टूडेंट के लिए आवश्यक है।
ABC ID Card के आवश्यक दस्तावेज (Required documents of ABC ID Card) :
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- पास पासपोर्ट
- शैक्षणिक योग्यता को दर्शाने वाला प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर
ABC ID Card ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to apply for ABC ID Card online)?
- ABC ID कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको ब्राउज़र ओपन कर लेना है। इसके बाद आपको एबीसी आईडी कार्ड सर्च करना है आपके पास एबीसी आईडी कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर आपको My Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको डिजिलॉकर से संबंधित जानकारी भरनी है। यदि आपके पास डिजिलॉकर नहीं है तो आपको पहले अपना डिजिलॉकर बनाना होगा। डिजिलॉकर बनाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर भर देना है। फिर आपके पास एक OTP आएगा उसे वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आप अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करे। आपको 6 अंकों का पिन सेट करना है।
- आधार नंबर वेरीफाई करने के लिए इसके लिए, आपको OTP का इस्तेमाल करना होगा या अपना फ़िंगरप्रिंट देना होगा। इसके बाद आप अपना यूज़रनेम और पासवर्ड बनाएं। आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर साइन इन करना है और मोबाइल नंबर पर आया हुआ OTP भर देना है।
- इसके आबाद आपको एजुकेशन के विकल्प पर क्लिक करके ALLOW कर देना है। इसके बाद आपको अपना कॉलेज विवरण भरना है। आपकी एबीसी आईडी तैयार है।
ABC ID Card के लाभ (Benefits of ABC ID Card)
- ABC IDएक डिजिटल पहचान पत्र है यह छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट को संग्रहीत करने में मदद करती है।
- इस आईडी कार्ड से छात्रों के क्रेडिट को एक जगह संग्रहीत किया जा सकता है।
- ABC ID से स्टूडेंट के क्रेडिट को एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में ट्रांसफ़र किया जा सकता है।
- ABC ID से छात्रों की विषय-विशिष्ट शक्तियों और कमज़ोरियों का पता लगाया जा सकता है।
- जिस स्टूडेंट के पास एबीसी आईडी कार्ड ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में जाने में आसानी होती है।
- ABC ID से स्टूडेंट्स के शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं।
ई संजीवनी कार्ड क्या है (What is e-Sanjeevani card) ?
यह एक स्वास्थ्य से संबंधित है। इस कार्ड की सहायता से आप स्वास्थ्य से जुड़े लाभ प्राप्त कर सकते है। ई-संजीवनी कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य सेवा है जिसके जरिए आप घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह ई-संजीवनी कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का एक हिस्सा है। कोरोना महामारी के बाद से यह कार्ड काफी लोकप्रिय हो गया है।
ई-संजीवनी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to apply online for e-Sanjeevani card):
- आपको अपने मोबाइल में प्लेस्टोर जाना है और ई-संजीवनी एप्प सर्च करना है।
- इसके बाद आपको ई-संजीवनी एप्प डाउनलोड करना है।
- इसके बाद आपको साइन-इन करना है मोबाइल नंबर डालने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करना है। ओटीपी डालकर आपको मोबाइल नंबर वेरीफाई करना है।
- फिर आपको ई-मेल आईडी और अपनी पूरी जानकारी भरनी है।
- इसके बाद आपको अपना एड्रेस डालना है। जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
- इसके बाद आप घर बैठे एप्प के जरिए डॉक्टर की सलाह ले सकते है।